जागृति प्रांगण निवारू रोड पर बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई

जयपुर आज जागृति प्रांगण निवारू रोड पर बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई व घायल जवानों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मातृत्व दिवस पर उन तमाम माताओं के लिए समर्पित भाव से उनका आभार व्यक्त किया जिनके वीर सपूत राष्ट्र हित में इस युद्ध की घड़ी में दिन रात सीमा पर लड़ रहे हैं और अपना बलिदान दे रहे हैं। यह सब उन सभी माताओं के संस्कार ही है जो हमारे सैनिकों के तन में रक्त बनकर उबाल मार रहे हैं जिन्होंने दुश्मन देश के दांत खट्टे कर दिए। इस अवसर पर सभी सैनिक परिवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए आसपास के नागरिकों को एकजुटता व देशभक्ति का माहौल बना कर विश्वव्यापी संदेश दिया।इस अवसर पर मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड ),भव्या शर्मा, प्रियंका शर्मा, नमिता अग्रवाल, डॉ सुरभि सिंह, पूर्वी साईवाल, कुसुम शर्मा, जुगनू शर्मा, संतोष गुप्ता, शांति शर्मा, शारदा शर्मा, उर्मिला अग्रवाल, मंजू वर्मा, सरोज शर्मा, किरण परासर आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*