प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान सेवा पखवाड़ा-2025" के तहत जिले में 771 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरण
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान सेवा पखवाड़ा-2025" के तहत जिले में 771 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरण
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि सेवा पखवाडा-2025 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा निर्देशानुसार कार्यक्रम के अनुसरण में आज जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी कार्यालय परिसर में समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वयं के सहयोग से १०० ज़्यादा निक्षय मित्र बनाकर १२१ से अधिक टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किये गये। निक्षय मित्र की श्रृंखला सीएमएचओ कार्यालय के कार्मिको द्वारा निक्षय मित्र बनकर पोषण को टीबी के मरीज को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामनिया ,उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार सिंघल एवं सीएमएचओ कार्यालय के समस्त चिकित्सा अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 121 टीबी मरीजों को जिला स्तर पर एवं विभिन्न ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक स्तर पर पर वृहद निक्षय पोषण किट वितरण किए !
अभियान प्रारम्भ से आज दिनांक तक जिले में कुल 1885 निक्षय मित्र बने है. जिनके द्वारा कुल 27290 किट का वितरण किया जा चुका है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामनिया ने जिले के भामाशाहों एवं दानदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण किट अथवा रोजगार उपलब्ध करवाकर टीबी मुक्त भारत अभियान में अपना पूर्ण सहयोग करें। निक्षय मित्र कोई भी सामान्य नागरिक जनप्रतिनिधि राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्था कॉर्पोरेट संस्थान आदि बन सकते हैं। इससे टीबी मरीजों को इलाज के साथ-साथ एक गानसिक सबल मिलेगा और वे टीबी से मुक्त होकर टीबी मुक्त नवभारत का निर्माण करेंगे निहाय मित्र योजना के तहत सामुदायिक सहयोग प्राप्त करने के लिए इच्छुक जिले के मरीजों से सहमति प्राप्त की जा रही है ताकि आगामी दिवसों में उन्हें भी इस योजना से लाभान्वित किया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें