संदीप शर्मा सहित कांग्रेस ने 4 नेताओं का निष्कासन किया निरस्त*

 *संदीप शर्मा सहित कांग्रेस ने 4 नेताओं का निष्कासन किया निरस्त*



*- नरेश सोनी पत्रकार चित्तौड़गढ़*   


                चित्तौरगढ़ 26 मई । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्य अनुशंषा पर 4 नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है । यह निर्यण पार्टी प्रभारी राजस्थान एवम सांसद सुखजिंदर सिंह रंधवा ने लिया । आदेश में कहा गया है कि पार्टी के हित को देखते हुवे तत्काल प्रभाव से निष्कासन निरस्त किया जाता है । निरस्त किये गए नेताओं में चितोरगढ़ से संदीप शर्मा, सीकर से बलराम यादव , बांसवाड़ा से अरविंद डामोर , और नागौर से तेजपाल मिर्धा शामिल है । इन नेताओं का निष्कासन पहले अनुशाशन समिति की कार्यवाही के आधार पर किया गया था । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेजे गए पत्र  में रंधावा ने यह जानकारी दी। प्रतिलिपी कांग्रेस विधायक दल के नेता टीकाराम जुली को भी प्रेषित की गई है ।  इस फैसले के बाद राजस्थान कांग्रेस में एकबार फिर एक जुटता का संदेश देने की कोशिश की गई है । पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा और निकाय चुनावों को देखते  हुवे संगठनात्मक मजबूती के लिये यह कदम उठाया गया है । कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की वापसी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*