पाठशाला के छात्र हनवंत सिंह देवड़ा का सॉफ्टबाॅल में राज्य स्तर के लिए चयन*

 *पाठशाला के छात्र हनवंत सिंह देवड़ा का सॉफ्टबाॅल में राज्य स्तर के लिए चयन*




राकेश जैन/ दैनिक शुभ भास्कर/ राजस्थान /उदयपुर /

69वी जिला स्तरीय अंडर 14 सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में पाठशाला इनोवेटिव स्कूल, भिंडर के छात्र हनवंत सिंह देवड़ा का राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मुख्य कोच विक्रम सिंह शक्तावत ने बताया की हमारे स्कूल के छात्र ने जिला स्तर पर शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए अपनी योग्यता साबित की और अब वह उदयपुर जिला टीम के साथ हनुमानगढ़ में 29 सितंबर 2025 से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर भव्येश गांधी एवं स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण अभिभावक एवं सहपाठी ने राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य और जीत की शुभकामनाएं दी। 

हम पूरी पाठशाला परिवार की ओर से हार्दिक बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि हमारे छात्र इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और गांव का नाम रोशन करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*