अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार*
*अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार*
*नरेश सोनी पत्रकार चित्तोडगढ़*
चित्तोडगढ़। मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए, विशिष्ट जानकारी के आधार पर, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), कोटा के अधिकारियों ने दिनांक 19.09.2025 को नीमच जिले के जावद तहसील में मोरवन के पास एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रोका और उसके पास से कुल 2.700 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद किया।
एक गुप्त सूचना मिलने के बाद कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से अवैध अफीम लेकर एक ड्रग तस्कर को देने वाला था। सीबीएन कोटा अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और दिनांक 19.09.2025 को रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कडी निगरानी रखी गई, उक्त व्यक्ति की सफलतापूर्वक पहचान करने के बाद उसे मोरवन के पास रोक लिया गया। रोकने के दौरान, संदिग्ध व्यक्ति भागने ने कोशिश की, लेकिन निवारक दल ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान, बैग से कुल 2.700 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद, बरामद अवैध अफीम को मोटरसाइकिल सहित जब्त कर लिया गया और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही, श्री नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन में की गई।
किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिये निम्न नम्बरों पर सम्पर्क करें । 0744 2438928 (Control Room); 8764748232 (WhatsApp); Email : dnc-kota@cbn.nic.in । जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
---00---


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें