शिक्षक संघ अम्बेडकर का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न

 शिक्षक संघ अम्बेडकर का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न 


दूसरे दिन भी राजस्थान में शैक्षिक उन्नयन बाधाए चुनोतिया संभावनाए समाधान पर मंथन 


दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजसमंद भीम राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का समापन शनिवार को शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। समापन सत्र में विभिन्न विषय वस्तुओ पर गहन मंथन के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का प्रारम्भ डा. अम्बेडकर की छवी पर पुष्पहार एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान प्रथम सत्र में शहरी केन्द्रीय शिक्षा अधिकारी मनोहर सिंह चौहान ने शिक्षा में गुणवत्ता एवं शिक्षक की भूमिका, पीईईओ मिश्री लाल रेगर ने आंगनबाडी एवं माँ बाडी में शिक्षण, धन्ना लाल रेगर ने सेवानिवृति पर पेंशन परिलाभ, उदय राम सिंवासिया ने व्यावसायिक शिक्षा एवं रोजगार के अवसर, गोविन्द प्रसाद भाट वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ने शिक्षा के साथ खेलो में भविष्य निर्माण, लक्ष्मण लाल ने मिड डे मिल की गुणवत्ता एवं उपयोग, विनीता चौहान ने मीना- गार्गी एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण, केशर मनोहर काका ने संगठन का कार्य एवं सरकार को प्रस्तावित मांगे आदि विषयो पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की। इस दौरान सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*