नंद घर पर पोषण दिवस एवं एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन
नंद घर पर पोषण दिवस एवं एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर ब्लॉक गिर्वा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से जतन संस्था द्वारा नंद घर नंद घर का नामनाई फास्ट में पोषण माह एवं पोषण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पोषण थाली, पोषण रंगोली, पोषण वाटिका रेसिपी वॉश गतिविधि और खाद्य प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ हुईं। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, एनीमिया नियंत्रण और स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी दी गई। लाभार्थियों ने अपने घरों से बने व्यंजन प्रदर्शित किए और नंद घर के पोषाहार को और अधिक पौष्टिक बनाने के तरीके सीखे माँ के नाम पौधा” पहल के तहत सभी लाभार्थियों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। बच्चों के लिए कविता, कहानी, पेंटिंग और चित्र पहचान जैसी गतिविधियाँ हुईं। साथ ही 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊँचाई लेकर कुपोषण की पहचान की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों ने शपथ ली कि वे अपने घरों में भी पोषण वाटिका लगाकर उसका उपयोग परिवार के स्वास्थ्य सुधार के लिए करेंगे। लाभार्थियों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस आयोजन से उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
कार्यक्रम का संचालन जतन संस्था के चंदन सिंह जी अपूर्वा सेन क्लस्टर सुपरवाइज़र हीरा लाल मेघवाल ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता मीना जैन सहायिका पिंकी सैन आशा सहयोगिनी हेमलाल जो बच्चों और उनके माता-पिता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों का सभी को धन्यवाद किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें