श्रीमती तीजा देवी का मृत्यु भोज बंद कर परिजनों ने सामाजिक संस्थाओं को भेंट की धनराशि*
*श्रीमती तीजा देवी का मृत्यु भोज बंद कर परिजनों ने सामाजिक संस्थाओं को भेंट की धनराशि*
रामगोपाल गोपी
सीकर । राधाकिशनपुरा स्थित मोड़ी कोठी निवासी श्रीमती तीजा देवी धर्मपत्नी श्री मुरलीमनोहर सैनी के निधन के बाद मंगलवार को आयोजित शीशी पुजन व टीके की रस्म अदायगी के अवसर पर उनके पावन संस्कारों से सिंचित उनके पुत्र गौरी शंकर सैनी विनोद कुमार सैनी द्वारा अपने माता की पुण्यस्मृति मे त्याग और समर्पण की श्रेष्ठ परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनेक संस्थाओं को सहयोग रूप में धनराशि समर्पित कर समाज को नई दिशा देकर उनके परिवार द्वारा सामूहिक निर्णय लेकर मृत्यु भोज बंद कर मृत्यु भोज में खर्च होने वाली राशि को परमार्थ हेतु अनेक संस्थाओं के सफल संचालन के लिए यह धनराशि भेंट की। इस अवसर उनके पुत्रों व परिजनों ने सैनी समाज संस्था को छात्रावास में कमरा निर्माण हेतु एक लाख रुपए की राशि,करणी गोपाल गौशाला पालवास में ग्यारह हज़ार रुपए,जीव आश्रय समिति गोरिया व शिव गौ चिकित्सालय तेलिया जोहड़ा को इक्यावन सौ-इक्यावन सौ रूपए भेंट किए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें