पितृपक्ष की अमावस्या पर करणी माता गौशाला चेलासी में किया गौस्वामणि का कार्यक्रम*
*पितृपक्ष की अमावस्या पर करणी माता गौशाला चेलासी में किया गौस्वामणि का कार्यक्रम*
रामगोपाल गोपी
सीकर,सालासर रोड स्थित श्री करणी माता गौशाला चेलासी में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं गोपीनाथ गौ सेवा समिति के तत्वाधान रविवार को पितृपक्ष की अमावस्या पर गौस्वामणि का आयोजन हुआ समिति की सरक्षक गौ सेविका ज्योति तनवानी ने बताया की पंडित उमाशंकर मिश्रा के सानिध्य में गौ माता की पूजा अर्चना कर हरा चारा, खीर, जलेबी, पूरी, दही, गुड़ घीया, रोटी, केले का भोग लगाया इसके साथ ही गौ सेवक सुरेंद्र पारीक एवं कैलाश झाझूका के नेतृत्व मे दलिये का भोग लगाया समिति के अध्यक्ष शैलेष जैन ने गौशाला में पधारे हुए सभी गौ सेवकों को दुपट्टा पहनाया और चित्र भेंट किया और बताया की गौ माता को पातल में भोजन परोस कर खिलाया गया इसी कार्यक्रम मे हेमलता मिश्रा, ज्योत्स्ना कुमावत, वंदना राठौर, सुमन जांगिड़, मोनिका मोदी, अंजू पारीक, निखिल जांगिड़ हेमा थावानी,सावित्री पारीक, उचब कवर,गौ सेवक ईश्वर सिंह नाथावत, कैप्टन साहब सुल्तान सिंह शेखावत, पंडित मनोज पारीक, माधव पारीक,राजेश थावानी, प्रकाश थावानी,यशपाल सोनी,रासबिहारी अग्रवाल गौशाला के अध्यक्ष झाबर सिंह कोषाध्यक्ष प्रहलाद, अकाउंटेड रामदेव भूरिया, बृजमोहन चारण,कुंदन शर्मा, आदि गोपीनाथ गौ सेवा समिति राष्ट्रीय महिला जागृति मंच गोपीनाथ टोली हर घर ताली कीर्तन टीम श्री श्याम सेवा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें