तस्करी में एक साल से फरार पांच हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।* *जालोर एसपी ने जारी किया ईनाम।*

 *तस्करी में एक साल से फरार पांच हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।*

*जालोर एसपी ने जारी किया ईनाम।*



*- नरेश सोनी पत्रकार चित्तौड़गढ़*


चित्तौड़गढ़, 19 सितंबर। जालोर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश को कनेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


 पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधियों की तलाश व धरपकड़ हेतू जिले के समस्त थानाधिकारियों को दिए गए निर्देश के क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एंव डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपर विजन में थानाधिकारी कनेरा श्यामलाल उप निरीक्षक  के निर्देश पर थाना कनेरा के एएसआई महेन्द्र कुमार, कानि. रामनिवास, सुनिल व रेंवताराम को सर्कल में रवाना किया गया। इसी दौरान कानि. सुनिल को जरिये मुखबिर सुचना मिली कि जालोर जिले के सांचोर थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी ईश्वरगिरी बस स्टैण्ड कनेरा पर बैठा हुआ है। सुचना पर पुलिस जाप्ता बस स्टैण्ड कनेरा पहुंच 24 वर्षीय ईश्वरगिरी पुत्र गोतमगिरी गोस्वामी निवासी कनेरा थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ को डिटेन कर थाने पर लाया गया। प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी थानाधिकारी चितलवाना जिला जालोर को पृथक से सुचना दी गई। उक्त कार्यवाही में कानि. रामनिवास व सुनिल की विशेष भुमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*