सांवरिया नगर बेडवास में बरसाती पानी नाला बंद होने से पानी खेतों और कॉलोनियां में घुसा, लोगों में भारी आक्रोश

 सांवरिया नगर बेडवास में बरसाती पानी नाला बंद होने से पानी खेतों और कॉलोनियां में घुसा, लोगों में भारी आक्रोश 


दैनिक शुभ भास्कर भुवनेश आमेटा राजस्थान उदयपुर बेडवास के सांवरिया नगर में बावड़ी के सामने  कॉलोनी बरसाती पानी निकासी  नाला बंद होने से लोगों को भारी  समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नाले का पानी खेतों और कॉलोनियां में घुस गया है। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने इसी रास्ते रोड बनाई तो रोड के एक साइड बरसाती पानी का नाला आ रहा है लेकिन उदयपुर विकास प्राधिकरण ने रोड बनाई तो  100 मीटर  कच्चा नाला नहीं बनाया जिससे बरसाती पानी निकासी बंद हो गई। इसी रास्ते आगे रोड कम चोड़ी थी तो 100 मीटर बरसाती पानी निकासी के लिए पंचायत ने  चार साल पहले  पाइप डाले थे लेकिन अभी रोड बनाई  तो पाइप निकाल दिए लेकिन रोड के साइड में कच्चा नाला नहीं बनाया।  जिससे बरसाती  पानी घरों और खेतों में घुस गया। नाले के पानी में सांप आ रहे है। 

बीडीओ गिर्वा, उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव, कमिश्नर को अनेक बार अगवत करा चुके है। कलेक्टर को भी अवगत करा चुके है। बाढ़ नियंत्रण पर भी दर्ज करा चुके है लेकिन अभी तक कच्चा नाला बनाकर पानी निकासी नहीं की। 

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने रोड बनाई तो रोड के दूसरी साइड भी कच्ची  नाली अधूरी बनाकर रोड क्रॉस कर पाइप डाल कर उधर का पानी भी इधर डाल दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*