स्व. शिव जी राठौड़, स्व. कमला देवी जी, स्व. सोहनलाल जी शर्मा की स्मृति में किए सेवा कार्य
स्व. शिव जी राठौड़, स्व. कमला देवी जी, स्व. सोहनलाल जी शर्मा की स्मृति में किए सेवा कार्य
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की आज फाउंडेशन सदस्य गजेसिंह राठौड़ के पिताजी व माताजी स्व. शिव जी राठौड़ व स्व. कमला देवी जी के स्मृति में जोधाणा वृद्वाश्रम में तर्पण कर वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराई गई व गोविन्द शर्मा के पिताजी स्व. सोहनलाल जी शर्मा के स्मृति में विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान में दिव्यांगजन छात्रों को भोजन प्रसादी कराई गई गहलोत ने बताया की जोधाणा वृद्वाश्रम के रतन सिंह गहलोत, दिपक, मोहित व विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान के अध्यक्ष जवानबन गोस्वामी ने राठौड़ परिवार व शर्मा परिवार व फाउंडेशन परिवार का आभार प्रकट किया
गहलोत ने बताया की श्राद्धपक्ष में अपने पुर्वजों की याद में सेवा कार्य जरूर करने चाहिए व वृद्धजनों को, अनाथ निराश्रित लोगों को व संतो को भोजन प्रसादी जरूर करानी चाहिए मान्यता है की श्राद्धपक्ष में कराया गया भोजन पितरों तक पहुंचता है ओर उनकी आत्मा तृप्त होती है इस दौरान आज सेवा में चंद्रकांता शर्मा, देवनगर थाना के मुंशीजी दलपतराम, राकेश, रामनारायण थिरोदा, नेमीचंद गौड़, हिमश्रेय थिरोदा आदि उपस्थित थें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें