चित्तौड़गढ़, चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आमजन को सर्पदंश के से बचाव, उपचार, नियंत्रण, रोकथाम के बारे में प्रस्तुतीकरण के द्वारा एएनएमटीसी एंव जीएनएमटीसी के छात्र एंव छात्राओ का आमुखीकरण किया गया।
*नरेश सोनी पत्रकार चित्तौड़गढ़*
19 सितम्बर 2025। चित्तौड़गढ़, चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आमजन को सर्पदंश के से बचाव, उपचार, नियंत्रण, रोकथाम के बारे में प्रस्तुतीकरण के द्वारा एएनएमटीसी एंव जीएनएमटीसी के छात्र एंव छात्राओ का आमुखीकरण किया गया।
डॉ पुनीत कुमार तिवारी उपमुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) ने सर्पउदंश जगारूकता गतिविधियो के बारे में बताया एंव सर्पदंश से बचाव के बारे में उपस्थित छात्र एंव छात्राओ को बताया गया। उन्होने बताया कि सर्पदंश से बचाव के लिये जिले के चिकित्सा संस्थानो पर एन्टी स्नेक वेनम उपलब्ध रहते है। उन्होने बताया कि समय पर उपचार देकर रोगी को बचाया जा सकता हैं, डॉ पुनीत ने बताया कि भ्रान्तियो से दुर रह कर निदानात्मक कार्यवाही पर विशेष फोकस होना चाहिये। भ्रांतियों और हानिकारक प्रथाओं जैसे- घाव को काटना, ज़हर चूसना, कसकर बाँधना आदि से बचाव हेतु जानकारी। उन्होने बताया कि ग्रामीण समुदाय एवं विद्यार्थियों में साँप काटने की रोकथाम, सही प्राथमिक उपचार तथा समय पर अस्पताल पहुँचने की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर अनिल जोर्ज, कमलेश धाकड, कमलेश शाक्यवाल, अजय आमेटा आदि उपस्थित रहै।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें