चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल मीणा के निधन पर शोक प्रकट किया।*
*चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल मीणा के निधन पर शोक प्रकट किया।*
*भाजपा परिवार एवं कांठल की धरती ने खोया अपना अनमोल रत्न - सीपी जोशी*
*- नरेश सोनी पत्रकार चित्तौड़गढ़*
चित्तौडगढ़, 27 सितंबर। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि “कांठल की धरती ने आज अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है। नंदलाल मीणा जी का निधन न केवल उनकी व्यक्तिगत बल्कि भाजपा संगठन, कांठल और सम्पूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।’’
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि नंदलाल मीणा जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने सदैव आमजन के सुख-दुःख में सहभागी बनकर कार्य किया। समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति उनके हृदय में विशेष स्थान था। राजनीति को सदैव सेवा का माध्यम माना, पद और प्रतिष्ठा कभी उनका ध्येय नहीं रहा। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सांसद सीपी जोशी ने उनके सुपुत्र राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित समस्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें