कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
सीकर, (): यहां जगकल्याणी दुर्गा पूजा समिति की ओर से धनजी मनजी का मौहल्ला रामदास बगीची गींदड़ चौक में प्रतिवर्ष होनेवाला दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरे लवाजमे व बैंडबाजे के साथ विशाल कलशयात्रा निकाली गई।
महोत्सव के सक्रिय सहयोगी श्यामभक्त भजन गायक रामगोपाल गोपी व अनीता कांकड़ोलीया ने बताया कि कलशयात्रा पूजास्थल पांडाल से शुरू होकर जाटिया बाजार, स्टेशन रोड, शेखपुरा मोहल्ला होती हुई वापस पांडाल पहुंची। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शंकरलाल पहाड़िया, मंत्री ओमप्रकाश माथुर, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, भाजपा नेता महेश शर्मा, श्रीकांत डस्सा, कोकट जोशी, राजकुमार हलवाई, मोतीलाल शर्मा, डॉक्टर किशोर जांगिड़, यजमान धुड़मल दोदराजका, एडवोकेट शिवरतन शर्मा, अमरचंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा, टाइगर फोर्स के अध्यक्ष पवन कासल्या, गणेश शर्मा, रमेश पुजारी देवीपुरा बालाजी धाम, विश्वनाथ अग्रवाल, पप्पू जांगिड़ सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग यात्रा में शामिल हुए। कलशयात्रा के समापन के बाद संत रोशननाथ महाराज बऊधाम व संत बालकदास महाराज के करकमलों से दुर्गा माता के मूर्ति का अनावरण हुआ व पूरे विधिविधान के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव प्रारंभ हो गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें