नंद घर देवाली में पोषण दिवस का आयोजन
नंद घर देवाली में पोषण दिवस का आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर गिर्वा ब्लॉक। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से जतन संस्था द्वारा देवाली स्थित नंद घर में पोषण माह एवं पोषण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पोषण थाली, पोषण रंगोली, पोषण वाटिका, रेसिपी प्रदर्शन, वॉश गतिविधि और खाद्य प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, एनीमिया नियंत्रण और स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लाभार्थियों ने घर पर बने व्यंजन प्रदर्शित किए और पोषाहार को अधिक पौष्टिक बनाने के उपाय सीखे।
माँ के नाम पौधा” पहल के अंतर्गत लाभार्थियों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। बच्चों के लिए कविता, कहानी, पेंटिंग और चित्र पहचान प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। साथ ही 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊँचाई मापकर कुपोषण की पहचान की गई।कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ ली कि वे अपने घरों में पोषण वाटिका लगाकर परिवार के स्वास्थ्य सुधार में योगदान देंगे। प्रतिभागियों ने साझा किया कि इस आयोजन से उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर बाल विकास अलेक्स, विनाशी नोगिया, सवीना एवं अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जतन संस्थान के समन्वयक हीरा लाल मेघवाल ने किया।
आशा, पुष्पा गुजर, साथिन मोनिका, सहायिकाएँ, बच्चे और अभिभावक भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अंत में सभी ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें