वूमेन अलर्ट टीम की बैठक आयोजित महिलाएं विकास हेतु अपने गांव में देगी जमीन
वूमेन अलर्ट टीम की बैठक आयोजित
महिलाएं विकास हेतु अपने गांव में देगी जमीन
विशाखा व्यास/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान/उदयपुर
लवीना विकास सेवा संस्थान,ओंगना द्वारा संचालित वूमेन अलर्ट टीम की बैठक का आयोजन संस्थान के प्रशासनिक भवन, ओंगना में हुआ।बैठक में महिलाओं ने बताया कि वे विकास हेतु अपने क्षेत्र में जमीन देगी।महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा।जिसके लिए संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि वे सभी समस्याओं के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा शीघ्र समाधान कराएंगे।संस्थान निदेशक पूर्बिया द्वारा विधवा व परित्यक्ता महिलाओं को निःशुल्क प्लॉट देने की योजना की भी जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें