ग्राम विकास अधिकारी निलंबित*
*ग्राम विकास अधिकारी निलंबित*
चित्तौड़गढ़, 19 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर की गंभीरता एवं महत्व को दृष्टिगत रखते हुए पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ के ग्राम विकास अधिकारी श्री अब्दुल लतीफ खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कार्यालय आदेश के अनुसार, अधोहस्ताक्षरकर्ता के पूर्व आदेश क्रमांक प.स.भैं/स्था/2025-26, दिनांक 19.08.2025 की पालना नहीं किए जाने के कारण यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में श्री अब्दुल लतीफ खान का मुख्यालय पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें