गौरक्षण संकल्प दिवस, गौ रक्षा के संकल्प के साथ संपन्न
गौरक्षण संकल्प दिवस, गौ रक्षा के संकल्प के साथ संपन्न
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर। शिव शंकर गौशाला, पाराखेत कलडवास के संस्थापक गौ भक्त स्व ठाकुर सुरेन्द्र सिंह चौहान की द्वितीय पुण्य स्मृति के अवसर पर गौ रक्षण संकल्प दिवस गौशाला परिसर में कथा वाचक पुष्कर दास वैष्णव के सानिध्य में संपन्न हुआ। गौशाला के मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि वैदिक पुरोहित डॉ भूपेंद्र शर्मा ने शांति यज्ञ करवाया। यज्ञ के मुख्य यजमान मुस्कान क्लब के उपाध्यक्ष के के त्रिपाठी दंपत्ति रहे। कार्यक्रम में पं कमलेश वैष्णव, छवि प्रिया और गीता नागदा ने भजन कीर्तन से समां बांधा । उप पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का संगीतमय सामूहिक कीर्तन करवाया। गौशाला सचिव शालिनी राजावत द्वारा उपरणा, पगड़ी और श्रीमद् भगवद गीता ग्रन्थ भेंट कर विशिष्ट अतिथिगण मनीष अग्रवाल, अर्चना सिंह चारण, गोपाल कनेरिया, सुभाष चंद्र मेहता, नारायण सिंह चावड़ा, डा रेनू पालीवाल, नरेश पूर्बिया, गोविन्द ओड आदि का अभिनंदन किया गया। गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने, गौ सेवा हेतु तन, मन, धन से आहुति देने और गौशाला संचालकों को सहयोग एवं प्रोत्साहित करने हेतु संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्षता गौशाला की अध्यक्ष गिरजा कुंवर चौहान ने की। कार्यक्रम में मीत, राही और माही राजावत, देवाराम राजपुरोहित, गणेश लाल डांगी सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे। शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें