इनरव्हील क्लब चित्तौड़गढ़ द्वारा कलर प्रिंटर भेंट एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

 इनरव्हील क्लब चित्तौड़गढ़ द्वारा कलर प्रिंटर भेंट एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम 


       इनरव्हील क्लब चित्तौड़गढ़ द्वारा 10 सितंबर को एक निजी फार्म पर सघन वृक्षारोपण किया गया जिसके अंतर्गत 100 पेड़ शीशम, कचनार, आम ,चीकू ,नीम ,गुलमोहर, अमरूद एवं कदम के लगाए गए ।यह पेड़ हमारी चार्टर्ड प्रेसिडेंट मीना चोरड़िया के सौजन्य से लगाए गए ।

     क्लब अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया ने बताया कि इसी कड़ी में खुशहाल वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्ध जनों को भोजन चार्टर सेक्रेटरी महक जेनानी के सौजन्य से कराया गया ।

   इनर व्हील क्लब के द्वारा निरंतर किये जा रहे सेवा कार्यों की श्रृंखला में 11 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेरू सिंह जी का खेड़ा में एक कलर प्रिंटर भेंट किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीता जी दशोरा ने इनर व्हील क्लब का बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यार्थियों को इसकी बहुत आवश्यकता थी ।यह प्रिंटर उनकी पढ़ाई में बहुत सहायक सिद्ध होगा। यह प्रिंटर हमारे क्लब की सचिव संगीता पलोड एवं अनुराधा मालीवाल के सौजन्य से भेंट किया गया ।

     इन कार्यक्रमों में सुनीता सिसोदिया ,संगीता पलोड, मीना चोरड़िया ,महक जेनानी, रश्मि जैन, नीता सावंत कपिला धोका, अनुराधा मालीवाल ,ललिता जागेटिया, कल्याणी दीक्षित एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य नीता दशोरा, बसंत खटीक ,बबीता जोशी, शैलजा चौहान, आस्था शर्मा एवं राधा पारीक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ