वृक्षम अमृतम द्वारा नारी शक्ति सम्मान और वृक्षारोपण
वृक्षम अमृतम द्वारा नारी शक्ति सम्मान और वृक्षारोपण
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर
वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान एवं राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज , उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय सभागार में नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं द्वारा वृक्षम अमृतम संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा , सचिव यशवंत त्रिवेदी, संस्थान के एग्जीक्यूटिव सदस्य मनोज जी आंचलिया , महेश जी उपाध्याय , शिव शंकर पालीवाल, लवीश चपलोत एवं शालिनी उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
वृक्षम-अमृतम सेवा संस्थान द्वारा डाक टिकट संग्रह कर्ता उदयपुर निवासी पुष्पा खमेसरा जिनका नाम विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है और दीप्ति चौहान वरिष्ठ ब्रांच मैनेजर मेक्स इंडिया लाइफ इंश्योरेन्स को भी उनकी कार्य कुशलता और अद्वितीय नेतृत्वशीलता हेतु वृक्षम नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. प्रभा वाजपेयी ने बताया कि परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें M.Ed. और B.Ed. छात्राध्यापिकाओं , प्राध्यापिकाओं और संस्था कर्मचारियों ने 51 अशोक के पौधों का रोपण संस्था परिसर में किया गया ।
विश्व रिकॉर्डधारी मनोज आंचलिया ने गुमनाम शहीदों की वीर गाथा और देश के इतिहास को 21000 फीट लंबे कपड़े पर अंकित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी l
कार्यक्रम का संचालन डॉ .निरूपमा शर्मा द्वारा किया गया एवं धन्यवाद की रस्म डॉ पूनम शर्मा द्वारा दी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें