1-2 हजार में नकल, निजी कॉलेज पर आरोप:मोबाइल देखकर पेपर में लिख़ते दिखे छात्र, उपखंड अधिकारी बोले- जांच कराएंगे

 1-2 हजार में नकल, निजी कॉलेज पर आरोप:मोबाइल देखकर पेपर में लिख़ते दिखे छात्र, उपखंड अधिकारी बोले- जांच कराएंगे



दैनिक शुभ भास्कर योगेन्द्र प्रजापति राजस्थान

नागौर जिले के रियांबड़ी तहसील के निजी कॉलेज में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय MDSU की परीक्षाओं के दौरान नकल का मामला सामने आया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन पैसे लेकर नकल करवा रहा था। उपखंड अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

परीक्षा सेंटर में खुलेआम मोबाइल से नकल

परीक्षा देते समय कई छात्र खुलेआम मोबाइल पर नकल सामग्री और किताबों का इस्तेमाल करते हुए देखे गए। छात्रों का कहना है कि उन्हें नकल करने की छूट देने के लिए प्रति छात्र 1000 से 2000 रुपए लिए गए।

नकल के लिए प्रति छात्र 1000 से 2000 रुपए लिए

यह मामला तब सामने आया जब कुछ छात्रों ने उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ एक वीडियो भी संलग्न किया गया था, जिसमें छात्र नकल करते और पैसे देकर नकल करने की बात स्वीकार करते दिखे  उपखंड अधिकारी शर्मा ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

कुल 320 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

छात्रों ने का आरोप है कि 

महाविद्यालय प्रबंधन खुद नकल कराने की व्यवस्था करता है। निजी कॉलेज में संतोष कॉलेज के छात्रों के लिए MDSU की सेमेस्टर 2 और 4 की परीक्षाएं आयोजित की जा रही थीं, जिसमें कुल 320 परीक्षार्थी शामिल थे।

सोमवार को था विज्ञान संकाय का गणित का पेपर

MDSU विश्वविद्यालय की विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं अक्टूबर महीने में आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को निजी कॉलेज में विज्ञान संकाय का गणित का पेपर चल रहा था। उपखंड अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग को इस बारे में सूचित किया जाएगा और जिस संस्था में नकल का कार्य किया जा रहा है, उसके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

टीम के पहुंचने पर कॉलेज गेट पर ताला लगाया

जब मिडिया टीम संस्थान पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने गेट पर ताला लगा दिया और फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*