सराहनीय पहल अपनी नेक कमाई से 155 विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर, छात्र-छात्राओं के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

 सराहनीय पहल  अपनी नेक कमाई से 155 विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर, छात्र-छात्राओं के चेहरों पर बिखरी मुस्कान



दैनिक शुभ भास्कर युद्धवीर सिंह लांबा हरियाणा झज्जर  खुशियां बांटने से कम नहीं होती बल्कि खुशियाँ और बढ़ती है इसी बात को ध्यान में रखते हुए

झज्जर जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा भाकली गांव के राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक पाठशाला के कक्षा एक से पांचवी तक के सभी 155 विद्यार्थियों को वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में निःशुल्क स्वेटर वितरण की गई जिसे पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे ।


वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में भाकली गांव के मास्टर सतीश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली की तरफ से हरिप्रसाद ने विशिष्ट अतिथि - 1 और सुधीर कुमार, प्रो. कोमल इलेक्ट्रिक स्टोर, भाकली  विशिष्ट अतिथि - 2 के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए । माननीय अभय सिंह, प्राचार्य,  शहीद ज्ञान सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव भाकली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।

22वी बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि 1.समाजसेवी व शिक्षाविद सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 2.हरियाणा सरकार में जूनियर इंजीनियर अजय मलिक, खानपुर कलां, सोनीपत 3.शिक्षाविद धर्मेंद्र यादव,  मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली 4.असिस्टेंट टैक्सेशन अफसर के पद पर कार्यरत संजीव घणघस, गांव जतई, भिवानी 5. समाजसेवी व 43 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी नितेश भौरिया, प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली 6.मास्टर रोहित यादव प्रो. लेवी डिस्पोजल हाउस, कोसली 7.इंजीनियर अमित दांगी, गांव मदीना, रोहतक 8.भिवानी निवासी इंजीनियर अजय जांगड़ा, सरकारी बैंक में कार्यरत  9.पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मंजीत सिंह, प्रो.श्री हंस बैग व स्टेशनरी हाउस, नत्थू राम काम्प्लेक्स, कोसली 10.कोसली स्टेशन में नाहड रोड पर सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर, प्रो. सोनू धारौली 11.डीपीई कुलवेन्द्र सिंह यादव,गांव  मुमताजपुर, जिला रेवाड़ी 12.शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी निभा रहे मास्टर श्री हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी 13. समाजसेविका व रक्तदानी लक्ष्मी सिंह 14 .भारतीय सेना में कार्यरत फौजी जगदीश ग्रेवाल सासरोली 15.ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल, बहादुरगढ़ और नव जीवन हॉस्पिटल मॉडल टाउन रोहतक के मैनेजर विक्रांत शर्मा 16.सुधीर कुमार, प्रो. कोमल इलेक्ट्रिक स्टोर, भाकली 17.शिक्षाविद मास्टर सतीश कुमार यादव, भाकली 18. रणसिंह भाकली व सुखबीर सिंह भाकली आदि ने अपनी ईमानदारी व मेहनत से कमाया नेक धन से वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम के आयोजन मे सहयोग देकर पुण्य कमाया विशाल कुमार, हेडमास्टर, राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक पाठशाला ने अपने सम्बोधन में मां मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली के वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम को एक सराहनीय पहल बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*