एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दीपावली की संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम से 251 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दीपावली की संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम से 251 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा उत्तराखंड हल्द्वानी एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में दीपावली की शुभ संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम से संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी डीके पार्क में 251 दीये जलाकर भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक मीना जोशी सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा की भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तब हम अपने सारे त्योहारों को हर्ष उल्लास पूरी खुशी के साथ भयमुक्त होकर मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम से दीपावली पर 251 दीये जलाकर अपने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है
इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू तरुण सक्सेना मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार अलका टंडन रेनू कांडपाल मीना जोशी सुमन वार्ष्णेय खुशबू जायसवाल मंजू शाह सीमा बत्रा मन्ना परगई पूजा जोशी खुशी नागर मनीष साहू नमन तिवारी इशिका वार्ष्णेय संदीप यादव अमन कुमार सूरज मिस्त्री सुशील राय दीपक कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें