भगवान महावीर स्वामी की 31 फुट ऊंची विशाल एवं मनोज्ञ प्रतिमा नगर आगमन हुआ

 • भगवान महावीर स्वामी की 31 फुट ऊंची विशाल एवं मनोज्ञ प्रतिमा नगर आगमन हुआ 



 बुन्देलखण्ड के सबसे बड़ी खड्गासन प्रतिमा हो रही है स्थापित

• मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में होगा भव्य आयोजन


सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश झाँसी महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 से आगे निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ में आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में आज 01 नवम्बर को प्रातः 08 बजे जैन दर्शन के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की 31 फुट ऊंची बुन्देलखण्ड की सबसे बड़ी विशाल एवं मनोज्ञ खड्गासन प्रतिमा का तिलकदान एवं स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए अमृत पावन वर्षायोग समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि वीरभूमि झाँसी महानगर में भगवान महावीर स्वामी जी की विशाल प्रतिमा का आगमन हो गया हैं। रात्रि में जैसे ही ट्रक द्वारा प्रतिमा का श्री भगवान महावीर लोक कल्याण परिसर में प्रवेश हुआ तो जय जयकार की जयघोष गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पलक पावड़े बिछाकर मंगल आगवानी की। प्रातःकाल की बेला में मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज एवं मुनिश्री संयमसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर श्री भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री शैलेन्द्र जैन प्रेस, कोषाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, मंत्री सुरेन्द्र जैन बक्सा, दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री वरुण जैन, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन, अमृत पावन वर्षायोग समिति के मुख्य सलाहकार डॉ राजीव जैन, डॉ निर्देश जैन, मुख्य संयोजक अतुल जैन सर, स्वागताध्यक्ष अंकित सर्राफ, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, मनोज सिंघई, अलंकार जैन, विशाल जैन गुदरी, आशीष जैन नगरा, पी.के जैन रेलवे, शगुनचंद जैन, अशोक जैन नगरा, आलोक जैन विश्वपरिवार, एंजि अतिशय जैन, विवेक जैन, अंशुल जैन बघेरा, सनी जैन चैनू, आशीष जैन सोनू, श्रीमति अंजलि सिंघई, कल्पना जैन, अर्चना जैन सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार स्वागताध्यक्ष अंकित सर्राफ ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*