नागौर में बजरी से भरे 4-डंपर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार:ड्राइवरों के पास नहीं मिले दस्तावेज; माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी

 नागौर में बजरी से भरे 4-डंपर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार:ड्राइवरों के पास नहीं मिले दस्तावेज; माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी




रिपोर्ट योगेन्द्र प्रजापति दैनिक शुभ भास्कर


नागौर


नागौर सदर थाना पुलिस ने जोधपुर रोड पर स्थित जसनाथ धर्मकांटे के पास अवैध बजरी से भरे चार डम्पर जब्त किए हैं, और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना थानाधिकारी मय जाब्ता गश्त के दौरान जसनाथ धर्मकांटे के पास अवैध खनिज से भरे चार डम्पर खड़े मिले। जब इन वाहनों के कागजात की जांच की गई, तो ड्राइवरों के पास रॉयल्टी, ई-रवन्ना या कोई वैध ट्रांजिट पास नहीं मिला। पुलिस ने चारों डंपरों को जब्त कर लिया है। जब्त डंपरों में कुल लगभग 138 टन अवैध बजरी भरी हुई थी, जिसमें से तीन डंपरों में 40-40 टन और एक डम्पर में 18 टन बजरी पाई गई।

पुलिस ने मौके से चारों वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सुरेन्द्र निवासी आकला, राजूराम निवासी रुदिया, सुंदर उर्फ सुरेन्द्र निवासी बिराई और सुमेर निवासी केलवा के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी जोधपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस अवैध बजरी परिवहन के सिंडिकेट के बारे में आगे की जांच की जा रही है।

बता दें की नागौर जिले के रियाबड़ी और जसनगर क्षेत्र में अवैध बजरी खनन होता है, जहां से प्रदेशभर में बजरी ट्रांसपोर्ट की जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*