राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी नें प्रदान की विजयादशमी की शुभकामनाएं*

 *राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी नें प्रदान की विजयादशमी की शुभकामनाएं*



*विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक :  मदन लाल भाटी*


सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जयपुर,विजयादशमी के अवसर पर राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग, राज. सरकार के अध्यक्ष न्यायाधीश माननीय श्री मदनलाल भाटी नें सम्पूर्ण प्रदेश वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं प्रदान की। ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि माननीय अध्यक्ष श्री भाटी ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि देशभर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाने विजयादशमी का यह विजय पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर के रूप में समाज की कुवृत्तियों के विनाश का उत्सव है। 

अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के नकारात्मक एवं विध्वंसकारी बुराइयों पर धर्म, सत्य एवं न्याय के विजय का पर्व विजयादशमी सम्पूर्ण समाज और राष्ट्र को एकता के सूत्र में बाँधने का कार्य करता है। यह त्योहार हमें भगवान राम के मर्यादापूर्ण जीवन की याद दिलाता है। विजयादशमी पर्व हमें प्रेरणा देता है कि सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलकर बुराई को पराजित किया जा सकता है। भगवान् श्री राम के जीवन से हमें नैतिकता और मर्यादा के पालन का संदेश मिलता है, अतः हम सभी को उनके जीवन चरित्र से सीख लेते हुए पारिवारिक एवं सामजिक जीवन में सभी जिम्मेदारियों एवं नैतिकता का निर्वहन करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*