शुद्ध आहार मिलावट पर वार दीपावली विशेष अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी

 शुद्ध आहार मिलावट पर वार दीपावली विशेष अभियान के तहत कार्रवाई  लगातार जारी



सुनील कुमार मिश्रा दैनिक 

शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर आयुक्त  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर डॉ.टी.शुभमंगला के निर्देश पर जिला कलक्टर नमित मेहता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया के निर्देश अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार दीपावली विशेष अभियान के तहत आज सेक्टर 14 स्थित एक गोदाम पर कार्रवाई की गई। कार्यवाही के समय गोदाम में मिलावटी घी तैयार कर पैक किया जा रहा था। वहां खाली डिब्बे और प्लास्टिक कंटेनर पाये गये।कुल 3795 किलो मिलावटी घी जब्त किया गया न्यू वैभव इन्टरप्राइजेज,सब सिटी सेंटर,सवीना पर कार्यवाही में 1422 किलो मिलावटी घी पाया गया। मिलावटी घी के 95 टीन जब्त किए गये।

साथ ही कृषि मण्डी स्थित डायमंड ट्रेडिंग कंपनी से मूंगफली तेल के नमूने लिए गए और 13 किलो तेल जब्त किया गया।

150 किलो अवधि पार तिल और पाम तेल नष्ट करवाया गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह चौहान और जगदीश प्रसाद सैनी द्वारा पुलिस के साथ निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गई। 

उक्त विक्रेता को खाद्य एसुरक्षा एवं मानक अधिनियम ---2006 की धारा 32 के तहत इंम्पप्रुमेंट नोटिस जारी किया जाएगा ।

मुख्य  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामणिया ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा एवं मिलावटियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जावेगी। नमूना मिसब्रांड पाये जाने पर 3 लाख रुपये तक, सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 5 लाख, .रुपये तक जुर्माने एवं अनसेफ पाये जाने पर 6 माह से लेकर आजीवन कारावास एवं 1 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक जुर्माने का  प्रावधान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*