आंगनबाड़ी केंद्र देवाली में दो दिवसीय ई श्रम कार्ड शिविर का आयोजन
आंगनबाड़ी केंद्र देवाली में दो दिवसीय ई श्रम कार्ड शिविर का आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय उदयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर और कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी उदयपुर शहर के संयुक्त तत्वाधान में आंगनबाड़ी केंद्र देवाली में दो दिवसीय ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा ने किया । मुख्य अतिथि भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक पुनीत गौतम थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ई श्रम कार्ड मॉनिटरिंग कमेटी उदयपुर के मेंबर और LSUM कमेटी सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सौरभ गुप्ता और सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष गिरिराज माली , जन दक्षा ट्रस्ट से खेमराज मेघवाल ,आशा वैष्णव, आईटी डिपार्टमेंट सीएससी से सुनील शर्मा ने अपनी सेवाएं दी।
। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला पूर्बिया ने पोषण माह किशोरी बालिका स्वास्थ्य पर आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें