दीपावली के शुभ अवसर पर मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, की विशेष मीटिंग का आयोजन

 दीपावली के शुभ अवसर पर मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, की विशेष मीटिंग का आयोजन



सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर,  दीपावली के पावन अवसर पर मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर की ओर से एक विशेष Zoom मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस मीटिंग का संचालन शाखा प्रबंधक महेन्द्र सिंह ने किया, जिसमें कंपनी के विभिन्न शाखाओं से जुड़े सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइज़र, एरिया ऑफिसर और वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हुए।


इस मीटिंग का उद्देश्य था - त्योहार के समय भी अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था और टीम भावना को सशक्त बनाना तथा कर्मचारियों को प्रेरित और सम्मानित करना।


बैठक की शुरुआत दीपावली की शुभकामनाओं और प्रेरणादायक संदेश के साथ हुई।

शाखा प्रबंधक महेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा —

दीपावली सिर्फ दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें अपने अंदर की नकारात्मकता को मिटाकर नई ऊर्जा और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमारे गार्ड्स और कर्मचारी जब त्योहारों पर भी अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं, तो वे असली देशभक्त और सेवाभावी योद्धा कहलाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की असली ताकत उसके फील्ड पर काम करने वाले कर्मचारी हैं  आप सबका अनुशासन, समय की पाबंदी और मेहनत ही मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स को ऊँचाइयों तक पहुँचाने की नींव है।इस मौके पर कंपनी के सीनियर जवानों ने भी अपने विचार साझा किए और सभी जूनियर गार्ड्स को प्रेरित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गर्व और आत्मविश्वास के साथ निभाएँ मीटिंग के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे दीपावली की तरह अपने जीवन और कार्य में भी ईमानदारी, रोशनी और सकारात्मकता फैलाएँगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*