नागौर में अंडरग्राउंड नाले में कंटेनर का टायर धंसा:पलटने से बचा, वाटर वर्क्स चौराहे पर बड़ा हादसा टला

 नागौर में अंडरग्राउंड नाले में कंटेनर का टायर धंसा:पलटने से बचा, वाटर वर्क्स चौराहे पर बड़ा हादसा टला




रिपोर्ट योगेन्द्र प्रजापति दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान


नागौर


नागौर जिला मुख्यालय पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब वाटर वर्क्स चौराहे पर एक कंटेनर पलटते-पलटते बच गया।

यहां मानासर की तरफ से एक भारी भरकम कंटेनर अजमेरी गेट की तरफ जैसे ही मुड़ा, तो मोड़ पर बने  अंडरग्राउंड नाले में उसका पिछला टायर धंस गया। जिससे कंटेनर की दूसरी तरफ के टायर हवा में उठ गए।

कंटेनर को झूलता देखकर मोड़ पर लगी दुकान पर एक बार के लिए हड़कंप मच गया, लेकिन कंटेनर के स्थिर होने पर सबने राहत की सांस ली। कंटेनर के पलटने की स्थिति में यहां बड़ा हादसा भी हो सकता था। नगर परिषद के ठेकेदारों ने यहां नाले को सही करने के बाद उसे केवल मिट्टी डाल कर छोड़ दिया जिसकी वजह से यह कंटेनर उस मिट्टी में धंस गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*