कोटा में मगरमच्छ को गोद में लेकर घूमता रहा युवक,कॉलोनी में घुसा तो मारकर घायल किया; कहा- एक दो फोटो लेने दो भाई
कोटा में मगरमच्छ को गोद में लेकर घूमता रहा युवक,कॉलोनी में घुसा तो मारकर घायल किया; कहा- एक दो फोटो लेने दो भाई
रिपोर्ट योगेन्द्र प्रजापति दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान
कोटा
कोटा में एक कॉलोनी में घुसे 3-4 फीट के मगरमच्छ को कुछ युवकों ने पीटा और फिर उसका मुंह टेप से बांध दिया। युवकों ने वन विभाग को सूचना देने के बजाय खुद ही उसे पकड़ने की कोशिश की। युवकों ने मगरमच्छ के साथ वीडियो बनाते हुए हंसते-मजाक करते रहे। एक युवक ने उसे गोद में उठाया और कहा- अब कोई इसे नहीं मारेगा। फोटो लेने देना भाई। एक दो फोटो लेने दो। मामला बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवली अरब इलाके में देर रात का है। युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
वन विभाग के डीएफओ अनुराग भटनागर ने कहा कि मगरमच्छ निकलने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी जानी चाहिए थी। इन युवकों ने खुद ही रेस्क्यू करने की कोशिश की और मगरमच्छ को मारकर घायल कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में युवक मस्ती-मजाक करते हुए दिख रहे हैं, जो कि बेहद आपत्तिजनक है। डीएफओ ने स्पष्ट किया कि इन युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें