विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की मुख्यधारा में सम्मिलित कर, आरटीयू युवाओं को कर रहा हैं लाभान्वित : प्रो. निमित चौधरी, कुलगुरू

 विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की मुख्यधारा में सम्मिलित कर, आरटीयू युवाओं को कर रहा हैं लाभान्वित : प्रो. निमित चौधरी, कुलगुरू



सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर कोटा,  राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय-कोटा के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो.निमित चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से मुलाकात की। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि श्री बिरला से चर्चा के दौरान कुलगुरू प्रो. निमित चौधरी ने विश्वविद्यालय की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्य योजनाओं एवं कुलगुरु के रूप में अपनी प्राथमिकताओ से अवगत करवाया। नवनियुक्त कुलगुरू प्रो.चौधरी की श्री ओम बिरला से यह प्रथम शिष्टाचार भेंटवार्ता थी। इस अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर बीपी सारस्वत भी उपस्थित रहे। श्री बिरला ने प्रोफेसर चौधरी को कुलगुरु नियुक्त होने की शुभकामनाएं प्रदान की आशा व्यक्त की, कि कुलगुरु प्रो. चौधरी के सफल निर्देशन राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय अपने महान उद्देश्यों के साथ अनवरत आगे बढ़ता रहे। संवाद के दौरान कुलगुरु प्रो. चौधरी ने कहा कि आरटीयू जन-जन तक प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर उच्च शिक्षा के विकास में योगदान देने के कार्य में निरंतर अग्रसर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*