सुराणा ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया अपना जन्मदिवस
सुराणा ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया अपना जन्मदिवस
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान सारथी यूथ फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की फाउंडेशन के जोधपुर जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जोधाणा वृद्धाश्रम महामंदिर मे वृद्धजनों की सेवा कर, वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर, वृद्धजनों के साथ घेवर काटकर जन्मदिवस मनाया गया जोधाणा वृद्धाश्रम परिवार की ओर से पुजा सुराणा को पुष्प गुच्छ भेट कर जन्मदिवस पर बधाई दी गहलोत ने बताया की फाउंडेशन हर रविवार को अलग अलग क्षेत्र मे सेवा कार्य करके रविवार सेवा दिवस के रुप मे मनाते है साथ ही फाउंडेशन के सदस्य अपने जन्मदिवस वैवाहिक वर्षगांठ पर भी सेवा कार्य करके खुशियां मनाते है
सुराणा ने बताया की हम सभी को अपने जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर वृद्धाश्रम, अनाथालय, नेत्रहीन, विकलांग, दिव्यांगजन बच्चों की सेवा कर, गौसेवा कर अपने जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर इनके साथ खुशियां बाटे जो सूकून ओर खुशी हमे यहां मिलेगी वो ओर कही नही मिल सकती है सुराणा ने जोधाना वृद्धाश्रम के रतन सिंह गहलोत, दिपक, मोहित व फाउंडेशन के सदस्यों का आभार प्रकट किया इस दौरान लखपत परिहार, विजयलक्ष्मी हर्ष, मुरली सोनी, सुनील चारण, कमल किशोर, अजय कुमार शर्मा, सुरेन्द्र सिंह तोमर, आशा कवंर जोधा, राखी शर्मा, तनुश्री सुराणा, नव्या शर्मा, तारा देवी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें