गौ में गंगा का वास है-डॉ. शास्त्री गौसेवा ही सच्ची देशसेवा है – डॉ. शास्त्री

 गौ में गंगा का वास है-डॉ. शास्त्री

गौसेवा ही सच्ची देशसेवा है – डॉ. शास्त्री


शिवशंकर गौशाला, कलडवास में गोपाष्टमी पर्व पर गौ पूजन एवं सेवा सम्पन्न


सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर, 

शिवशंकर गौशाला, कलडवास में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गौ पूजन एवं गौ सेवा का आयोजन हुआ।

गौशाला के मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया की सचिव शालिनी सुरेंद्र सिंह चौहान ने अतिथियों का शब्दों द्वारा स्वागत किया एवं गौ शाला की योजनाओं पर प्रकाश डाला 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा आपदा राहत विभाग, राजस्थान के प्रदेश संयोजक एवं “राजस्थान गौरव” डॉ. जिनेंद्र शास्त्री थे।

डॉ. शास्त्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “गोपाष्टमी का पर्व भारतीय संस्कृति में गौमाता के प्रति आदर, श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। गौ केवल पशु नहीं, बल्कि हमारी जीवन परंपरा की आधारशिला हैं। गोसेवा, गोसंवर्धन और गोसंरक्षण के माध्यम से हम न केवल अपने धर्म का पालन करते हैं, बल्कि पर्यावरण और मानवता की भी सेवा करते हैं। गौमाता हमारे लिए अन्न, औषधि, समृद्धि और संस्कार की प्रतीक हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सदैव गौवंश की रक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मनीष अग्रवाल ने की।

विशिष्ट अतिथियों में सर्व सनातन एकता संघ के अध्यक्ष राव उमराव सिंह, अथर्व राजावत, बग्दीराम शर्मा, देवाराम राजपुरोहित, डॉ. नारायण सिंह चावडा,विनोद कुमार शर्मा और चित्रा चौहान शामिल थे।

इस अवसर पर राही राजावत, अर्चना तोमर, रतना आर्य, संगीता राजपुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में गौशाला की अध्यक्ष गिरजा कुंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*