निरामय राजस्थान* कम तेल - ज्यादा सेहत
*निरामय राजस्थान*
कम तेल - ज्यादा सेहत
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि निरामय राजस्थान अभियान के अंतर्गत आज अतिरिक्त मिशन निदेशक द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आमुखीकरण किया गया।
अक्टूबर माह की थीम " कम तेल - ज्यादा सेहत " के अंतर्गत आमजन को इस माह त्योहार अधिक होने से खाने पीने को लेकर अपनी सेहत का ध्यान रखने के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जन कल्याणकारी योजना के तहत निरामय राजस्थान अभियान शुरू किया गया।
अक्टूबर माह में त्योहार अधिक होने से लोगों के स्वास्थ्य को ठीक रखने को लेकर कम तेल -ज्यादा सेहत की थीम पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में लोगों को अधिक तेल सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अधिक तेल के सेवन से किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कई खतरे जैसे हृदय रोग , मधुमेह , मोटापा , उच्च रक्तचाप आदि रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। इसके विपरीत यदि तेल की मात्रा यदि दैनिक आहार में कम की जाए तो व्यक्ति स्वस्थ एवं रोग मुक्त रहता है। एक व्यक्ति के लिए प्रतिदिन तेल की अनुमानित मात्रा 25 ग्राम पर्याप्त है। यह किसी भी व्यक्ति के उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिया कि एन सी डी स्क्रीनिंग के लिए आने वाले रोगियों के साथ स्वास्थ्य संबंधी चर्चा की जाए एवं उन्हें अक्टूबर माह की थीम - 'कम तेल , ज़्यादा सेहत' के संबंध में उचित जानकारी दी जाए और आई ई सी के द्वारा इस थीम का प्रचार प्रसार किया जाए।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाना एवं राज्य को स्वास्थ्य की दृष्टि से एक आदर्श राज्य स्थापित करना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें