श्री महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव प्रथम दिवस पर ध्वजा रोहण व फल वितरण किया
श्री महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव
प्रथम दिवस पर ध्वजा रोहण व फल वितरण किया
चित्तौड़गढ़। समस्त श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नगर परिषद क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के समस्त स्वर्णकार बन्धुओ के तत्वाधान में मनाई जाने वाली दो दिवसीय श्री महाराजा अजमीढ़ जयन्ती के प्रथम दिवस पर रविवार को महाराजा अजमीढ़ सर्कल पर ध्वजा रोहण व माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् स्वर्णकार सर्राफा ऐसोशिएशन द्वारा राजयकीय श्री सांवलियाजी चिकित्सालय एवं महिला बाल चिकित्साल में रोगियों को फल एवं बिस्कीट वितरण किया गया।
आज प्रातः 8ः00 बजे समाज के श्री चारभुजानाथ मंदिर ऊपरलापाड़ा से श्री महाराजा अजमीढ़ जी की भव्य शोभायात्रा आरंभ होगी। जो गांधी चौक, सदर बाजार, गोलप्याऊ चौराहा, सुभाष चौक होते हुए समाज के गांधी नगर स्थित भवन पर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में समाज के सभी बंधु अपने व्यवसाय का अवकाश रखकर श्वेत परिधान में शामिल होंगे तथा सभी महिलाऐं चूंदड़ में तथा बच्चे सज धजकर शामिल होंगे।
प्रातः 11ः15 बजे श्री महाराजा अजमीढ़ जी की सामूहिक आरती के पश्चात समाज के वरिष्ठ (80 वर्ष या अधिक) पुरुष व महिलाओं का सम्मान व समाज की प्रतिभाओं कक्षा दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षा में 80: या अधिक प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों का तथा अन्य तकनीकी डिग्रीवालों का सम्मान तथा राज्य व राष्ट्र स्तर की खेल प्रतिभाओं का सम्मान मंचासीन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। श्री महाराजा अजमीढ़ जी की जीवनी व शिक्षा, सामाजिक एकता, विकास एवं जागृति पर चर्चा के बाद सामूहिक स्नेहभोज का कार्यक्रम आयोजित होगा।
6 अक्टूबर 2025 को रात्रि 12 बजे स्वर्णकार समाज चारभुजा नाथ मंदिर पर खीर का भोग महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाए।
---00---

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें