दिव्यांगजन बच्चों के साथ बांटी दिपावली की खुशियां

 दिव्यांगजन बच्चों के साथ बांटी दिपावली की खुशियां 



दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांगजन बच्चों के साथ दिपावली की खुशियां बांटी इस दौरान बच्चों के साथ पटाखे जलाए व बच्चों को फल फ्रूट, मिठाई, बिस्कीट वितरण किए गहलोत ने बताया की संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र में बच्चों ने दिपावली के शुभ अवसर पर अपने हाथों से दिपक का रंग-रोगन करके बहुत ही शानदार दिपक तैयार किए गहलोत ने जोधपुर वासियों से अपील की है की आप यहां से दिपक जरूर खरीदें जिससे बच्चो का भी मनोबल बढ़ेगा।


फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया फाउंडेशन सदस्य सरोज भोजवानी के जन्मदिवस शुभ अवसर पर दिव्यांगजन बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया सुराणा ने बताया की फाउंडेशन द्बारा पिछले 3-4 सालों से लगातार महिने की 5 से 7 गौसेवा, संतो की सेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांगजन बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य किए रहे हैं सुराणा ने बताया की संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र मे बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा के साथ बच्चों को अच्छे से रहना खाना, पीना कैसे करते है सब सिखाया जाता है बच्चों को घर से केन्द्र लाने ले जाने की सुविधा भी दी जाती है संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र के रामस्वरूप प्रजापत, महेन्द्र सिंह, शानू, मोनू कुमार गुप्ता, कुसुम ने फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया इस दौरान राधिका कानुंगा, अरूण कुमार पुरोहित, मुरली सोनी, रामनारायण थिरोदा, गीता लाडवानी, मुकेश भोजवानी, सरोज भोजवानी, आशा कवंर जोधा, मधू भंडारी, अनिता परिहार, कविता अरोड़ा, ज्योति चौहान, ब्रदीनारायण हर्ष, प्रियांशी लाडवानी, नारी शक्ति सेवा संस्थान से मंजू भाटी, उर्मिला, चंदा, मधू आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*