थांवला मे पत्रकारो का हुआ सम्मान. सम्मेलन मे हुई सार्थक चर्चा सिटी प्रेस क्लब ने दी नई दिशा
थांवला मे पत्रकारो का हुआ सम्मान. सम्मेलन मे हुई सार्थक चर्चा सिटी प्रेस क्लब ने दी नई दिशा
रिपोर्ट योगेन्द्र प्रजापति दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान
नागौर / थांवला
रियांबड़ी उपखंड के थांवला कस्बे में बुधवार को सिटी प्रेस क्लब द्वारा एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, ईस सम्मेलन मे आसपास के रियांबड़ी डेगाना मेड़ता व परबतसर ब्लॉक के पत्रकार भी शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने की। इस पहल को क्षेत्र में पत्रकारिता को एक नई दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है।
अध्यक्ष राठी ने किया सम्मान
सम्मेलन के दौरान, सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने सभी पदाधिकारियों और पत्रकारों को माला, साफा और मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और आशा व्यक्त की कि सभी पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देते रहेंगे।
समाज का आईना हैं पत्रकार
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, इसलिए उन्हें निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मुख्य अतिथियों ने भी पत्रकारों को प्रोत्साहित किया और कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
चुनौतियों और फेक न्यूज़ पर चिंता
सम्मेलन में उपस्थित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और फेक न्यूज़ के खतरे पर गहरी चिंता जाहिर की, और इनसे निपटने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
इस सम्मान समारोह ने न केवल पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाया, बल्कि उन्हें पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया। सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय पत्रकारिता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें