बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम ’*
*बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम ’*
*- नरेश सोनी पत्रकार चित्तौड़गढ़*
चित्तौडगढ 8 अक्टूबर । ’बालविवाह मुक्त राजस्थान अभियान’ अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता हेतुु श्रीमान जिला कलक्टर महोदय से प्राप्त निर्देशों की पालना में जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुलिस लाईन चित्तौड़गढ़ में जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग क्भ्म्ॅ से जेण्डर स्पेशलिस्ट रूचिका त्रिपाठी एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से परामर्शदाता रंजना डाड एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र चित्तौड़गढ़ से परामर्शदाता निकिता मंत्री द्वारा विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गयी एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई। साथ ही विभाग द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति हब, सखी वन स्टाॅप सेन्टर एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए दी जाने वाली सुविधाएं करियर काउंसलिंग, विधिक सुविधा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, महिला हेल्पलाईन नम्बर 181, 112 तथा साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 साझा किये गये। कार्यशाला में प्रधानाचार्य एवं अध्यापक राकेश कटारिया, मधुमती राठौड़ अन्य अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
---00---

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें