नवनियुक्त चिकित्सकों का प्रशिक्षण

 नवनियुक्त चिकित्सकों का प्रशिक्षण 



सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तर से समस्त नव नियुक्त चिकित्सकों का आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला स्तर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उपमुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिले के समस्त नव नियुक्त चिकित्सक उपस्थित रहे।


 प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तर से विभिन्न अधिकारियों द्वारा विभाग में संचालित अलग-अलग राष्ट्रीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी और सामान्य प्रशासन की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।


 प्रशिक्षण  का मुख्य उद्देश्य नव नियुक्त चिकित्सकों को विभागीय योजनाएं एवं कार्य शैली की जानकारी देना रहा है।चिकित्सकों के दायित्व एवं जिम्मेदारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से समझाया गया।


प्रशिक्षण में निम्न बिन्दुओं की जानकारी दी गई 

1 विभागीय गतिविधियों की जानकारी

2 MRS की जानकारी

3 शिशु स्वास्थ्य की गतिविधियों की जानकारी

4 मात्र स्वास्थ्य की गतिविधियों की जानकारी

5 निःशुल्क जांच योजना की जानकारी

6 निःशुल्क दवा योजना की जानकारी

7 टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी

8 पोस्टमार्टम के संबंध में ध्यान रखने योग्य मुख्य बिंदुओं की जानकारी 

9 टीबी मुक्त भारत की जानकारी

10 तम्बाकू मुक्त कार्यक्रम की जानकारी

11 मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य ग्राम पंचायत योजना के मुख्य घटक एवं उनकी जानकारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*