गादोली मुख्य द्वार पर द्वार पाल की स्थापना, ग्रामीणों ने किया भव्य आयोजन
गादोली मुख्य द्वार पर द्वार पाल की स्थापना, ग्रामीणों ने किया भव्य आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर जमनेश आमेटा राजस्थान उदयपुर मावली कि ग्राम पंचायत गादोली में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब शुक्रवार को शक्ति पीठ चामुंडा माता जी के मार्ग से पहले वल्लभ नगर स्थित मार्ग पर द्वार पाल की स्थापना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडित आचार्य पुष्कर लाल आमेटा, तिलकेश आमेटा, केशव आमेटा, चन्द्रशेखर आमेटा द्वारा पूजा-अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच द्वार पाल की स्थापना संपन्न हुई।
स्थापना कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के साथ हर कोई धार्मिक उत्साह में डूबा नजर आया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया।
स्थापना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया , जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि द्वार पाल की स्थापना से मंदिर व गांव की शोभा और भी बढ़ गई है तथा श्रद्धालुओं के मन में नई ऊर्जा और आस्था का संचार हुआ है।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। समाजसेवी भेरुलाल गुर्जर, श्याम लाल आमेटा, महेश आमेटा, जगदीश चन्द्र आमेटा और ग्राम प्रतिनिधियों ने भी अपनी मौजूदगी से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें