संयुक्त निदेशक डॉ. प्रकाश चंद्र शर्मा ने परिवार कल्याण जागरूकता कार्यक्रम की संचार वैन IEC वैनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
संयुक्त निदेशक डॉ. प्रकाश चंद्र शर्मा ने परिवार कल्याण जागरूकता कार्यक्रम की संचार वैन IEC वैनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर सीएमएचओ डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया की दिनांक 13 अक्टूम्बर को संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन उदयपुर डॉ. प्रकाश चंद्र शर्मा ने उनके कार्यालय परिसर से परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु संचार वैन IEC वैन का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर, अतिरिक्त सीएमएचओ प.क डॉ रागिनी अग्रवाल, और यूएनएफपीए के सलाहकार श्री मोहम्मद हुसैन बोहरा तथा श्री मनीष कुमार उपस्थित थे।
यह संचार वैन जिले के दूरस्थ हार्ड टू रीच गाँव मे भ्रमण कर परिवार नियोजन के महत्व पर जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। इसमें ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति, पोस्टर, और वीडियो के माध्यम से परिवार नियोजन के विभिन्न लाभ और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य जनसाधारण को सुरक्षित परिवार नियोजन उपायों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें इस विषय पर जागरूक बनाना है।
इस वैन के द्वारा UNFPA India द्वारा विकसित वाट्स-अप आधारित चैटबॉट "खुलके के पूछो", का भी प्रचार भी करेगी जिसका उद्देश्य लोगों को विशेषकर युवाओं को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी प्रदान करना है। यह चैटबॉट एक इंटरैक्टिव मंच के रूप में काम करता है, जहाँ उपयोगकर्ता बिना किसी संकोच के अपनी जिज्ञासाएँ पूछ सकते हैं। "खुलके के पूछो" का उद्देश्य लोगों को विशेष कर युवाओं को सटीक और विश्वसनीय जानकारी देकर जागरूक बनाना है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के बारे में बेहतर निर्णय ले सकें। यह पहल यौन शिक्षा को बढ़ावा देने और गलत धारणाओं को दूर करने के लिए बनाई गई है।
सीएमएचओ डॉ. शंकर एच बामनिया बताया कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिले के उन क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना है जहाँ पर गर्भनिरोधक और नवीनतम गर्भनिरोधकों के प्रति जागरूकता कम है। संचार वैन समुदायों को गर्भनिरोधक विकल्पों के लाभ, उपयोग और उपलब्धता के बारे में शिक्षित करने का कार्य करेगी | यह वैन ऑडियो-विजुअल सामग्री और प्रचार सामग्री के माध्यम से जानकारी फैलाएगा, जिससे समुदायों को सूचित और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।अतिरिक्त सीएमएचओ प.क डॉ रागिनी अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता में योगदान देगी, बल्कि महिलाओं और परिवारों के समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देगी। एवं परिवार नियोजन को समाज में स्वीकार्यता देने और समुदायों तक जानकारी पहुँचाने के लिए कारगर साबित होगी| साथ ही यह अभियान समुदाय के सदस्यों तक परिवार नियोजन की महत्ता और सुरक्षित उपायों की जानकारी पहुँचाने में एक प्रभावी माध्यम साबित होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें