विधायक उदयपुर ने जन्मदिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति द्वारा एम बी हॉस्पिटल परिसर में संचालित भोजनशाला में 155 तमीरदारों को मीठा भोजन कराया
विधायक उदयपुर ने जन्मदिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति द्वारा एम बी हॉस्पिटल परिसर में संचालित भोजनशाला में 155 तमीरदारों को मीठा भोजन कराया
|
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि विधायक का पारम्परिक स्वागत कर उन्हें भोजनशाला की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया | हाल में हुए विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ताराचंद जी ने शहर के आम नागरिक से अपील की वे यहाँ आकर स्वं अवलोकन कर इस पुनीत कार्य में जुड़ मानव सेवा का लाभ लें |
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश वरडिया, सचिव शिवरतन तिवारी, कोषाध्यक्ष कुंदन भटेवरा, सदस्य श्रीमती सीता शर्मा, युसूफ भाई बोहरा, सफी भाई, संरक्षक श्रीमती रजनी डांगी, प्रकाश कोठारी अध्यक्ष ओसवाल सभा उदयपुर सहित भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती किरण जैन, श्री राजकुमार चितोड़ा, श्री आकाश वागरेचा, श्री परिहार एवं अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें