घूमर फेस्टिवल 2025 का गांधी ग्राउंड में हुआ आयोजन

 



घूमर फेस्टिवल 2025 का गांधी ग्राउंड में हुआ आयोजन 






राकेश जैन/ दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान /उदयपुर/इस वर्ष घूमर फेस्टिवल 2025 में अलबेली ग्रुप ने भी उत्सव पूर्वक भाग लिया एवं अपनी प्रस्तुति दी ग्रुप लीडर संगीता राव ने जानकारी देते हुएबताया की अलबेली ग्रुप की तैयारी पिछले 13 नवंबर से निरंतर चल रही थी अलबेली ग्रुप के 21 सदस्य इस आयोजन में शामिल हुए सभी ने पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ घूमर डांस की प्रस्तुति दी व अपनी संस्कृति को और निखारने तथा बड़े स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए  बेहद मेहनत की इस आयोजन पर संगीता राव ने अपने ग्रुप के सभी सदस्यों की ओर से उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने महिलाओं को मंच प्रदान किया इस पल से न सिर्फ महिलाओं को घरों से बाहर निकलने का अवसर मिला बल्कि उन्हें अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का गर्व भी प्राप्त हुआ इस मौके पर संगीता राव ने कहा कि यह मौका उसे महिला के लिए भी प्रेरणा है जो अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना चाहती है घूमर फेस्टिवल 2025 का रनर-अप बेस्ट डांस ग्रुप  व बेस्ट ड्रेसअप का अवार्ड भी अलबेली ग्रुप को दिया गया जोकि पूरे अलबेली ग्रुप के लिए बहुत ही सम्मान की बात है



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*