बांसवाड़ा जिले में दरिंदगी की शिकार हुई मासूम पीड़िता की मदद को आगे आया राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन नर्सेज ने की 52,551 रुपए की आर्थिक सहायता

 बांसवाड़ा जिले में दरिंदगी की शिकार हुई मासूम पीड़िता की मदद को आगे आया राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन 

नर्सेज ने की 52,551 रुपए की आर्थिक सहायता 


दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर 

 बांसवाड़ा जिले में दरिंदंगी का शिकार हुई एक मासूम पीड़िता, जिसका इलाज महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर मे चल रहा है।  पीड़िता का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। दाने दाने का मोहताज था। जिस पर  संज्ञान लेते हुए राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा ने आर्थिक सहयोग की  पहल की।   नर्सेज के आर्थिक सहयोग से 52,551 रूपये एकत्र किए। जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा  के नेतृत्व मे 52,551 रुपए की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान की गई।

 सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि अस्पताल में नर्सेज हमेशा रोगियों की सेवा में लगीं रहतीं हैं। नर्सेज सेवा के साथ आर्थिक सहयोग करने में भी पीछे नहीं रहतीं हैं। सेवा, सहयोग व समर्पण की भावना से नर्सेज हमेशा कार्य करतीं हैं। ऐसे कार्य पूर्व में भी कई बार कर चुके हैं। 

कार्यक्रम में  घनश्याम  नंदू ट्रावेल्स , नर्सिंग अधीक्षक  ओमप्रकाश पालीवाल, नूरानी मेईडा ,पूर्व नर्सिंग अधीक्षक सीएल परमार,प्रशासनिक अधिकारी एचएल मीना, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर लोकेश  अहारी, कृष्ण अवतार गुप्ता,लालचंद  ऐचरा ,दिनेश मीना,कुलदीप कतीजा,परमेश्वर बामनिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*