जैन सोशल ग्रुप ‘मैन’ उदयपुर की 9 दिवसीय अयोध्या खजुराहो यात्रा पर 60 सदस्य रवाना
जैन सोशल ग्रुप ‘मैन’ उदयपुर की 9 दिवसीय अयोध्या खजुराहो यात्रा पर 60 सदस्य रवाना
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान बउदयपुर का 60 सदस्यीय दल अपनी 9 दिवसीय अयोध्या खजुराहो तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व सभी यात्री सदस्यों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं ऊपरना ओढ़ाकर ग्रुप के अध्यक्ष करण सिंह नलवाया तथा सचिव गौतम नागौरी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की स्टेशन पर आयोजित शुभकामना समारोह में मेवाड़ रीजन के पदाधिकारी अध्यक्ष अरुण जी मांडोत, सचिव आशुतोष सिसोदिया, ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य ख्यालीलाल सिसोदिया तथा जैन सोशल ग्रुप ‘मैन’ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
तत्पश्चात सभी यात्री उदयपुर–पटना पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस द्वारा हर्षोल्लास के साथ रवाना हुए।यात्रा के संयोजक कमल कोठारी तथा सह–संयोजक अनिल चपलोत व अशोक नागौरी ने बताया कि इस 9 दिवसीय यात्रा के दौरान सदस्य लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, सारनाथ एवं खजुराहो आदि आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें