बिरसा मुंडा जयंती पर मार्ल्यापण कर मनाया आदिवासी गौरव दिवस
बिरसा मुंडा जयंती पर मार्ल्यापण कर मनाया आदिवासी गौरव दिवस
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के राणा पूंजा भील जनजाति छात्रावास के छात्रों द्वारा छात्रावास में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती मनाई कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बिरसा मुंडा के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम की शुरुआत की छात्रवास के छात्रों द्वारा अतिथियों को उपरणा ओढ़ा कर एवं 1981 में भील जाति पर जारी हुए डाक टिकट की तस्वीर को भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिरोही जिला चिकित्सालय अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी रहे एवं मुख्य वक्ता डॉ. सतीश मीणा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील चौहान भील ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में विजयसिंह डामोर, हिम्मत सिंह तावड़ रहे मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश खराड़ी ने अपने बचपन के किस्सों छात्रावास के जीवन को बताकर छात्रो का ध्यान आकर्षित किया मुख्यवक्ता डॉ सतीश मीणा ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला, अध्यक्षता कर रहे सुनील चौहान भील ने बिरसा पंथ, ईसाइत, वैष्णव पंथ भील मुंडा जैसे विषयों पर अपने विचार रखें विजयसिंह डामोर ने छात्रहितों पर विचार रखें लालूराम भील एवं विकेश भील ने बिरसा मुंडा के शुरुआती दौर का जीवन बताया नितिन सोनी, अरुण भील, सुरेश बामनिया ने विचार व्यक्त किए गौरव मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया मंच संचालन का कार्य नरेश भील मावली ने किया छात्रावास अधीक्षक डॉ अजीत कुमार भील ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की ।
राणा पूंजा भील जनजाति छात्रावास से दिनेश कुमार भील, कमलेश डामोर, करण भील कंवरपाल मीणा, पीयूष परमार, नरेंद्र भगोरा, आशीष तावड, विवेक बलात, ओबाराम मेघवाल,सौरभ परमार, दशरथ भील, आशीष मीणा, कमलेश सुवालखा, कैलाश गुर्जर, शिव, राम बिश्नोई, हितेश कुमार, राजकुमार मीणा अजय मीणा, विक्रम गरासिया राजकुमार ढिलान, दिलखुश मीणा आदि छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं छात्रवास की सफाई व्यवस्था में अपना योगदान दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें