मजदूरों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कल्याण आयोग बने
मजदूरों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कल्याण आयोग बने
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली के संस्थापक संरक्षक भेरूलाल गायरी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम जी के मार्गदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ गुप्ता ने कहा कि असंगठित मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु सामाजिक संगठन सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया केन्द्र सरकार से यह मांग करते हुए सरकार को यह सुझाव देना चाहता है कि असंगठित मजदूरों के लिए भी सरकार लेबर कोड श्रम कानून लेकर आए ओर उनके कल्याण के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कल्याण आयोग का राष्ट्रीय स्तर पर गठन करे और इन मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए संगठन द्वारा पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा अधिकार जन जागरूकता यात्रा निकाली जा रही है और इस यात्रा में जन समुदाय का अधिक संख्या में समर्थन मिल रहा है , यह यात्रा 21 नवंबर 2025 को उदयपुर राजस्थान से माननीय अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक पुनीत गौतम जी , पूर्व राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली जी ने हरी झंड़ी दिखाकर यात्रा को रवाना किया था और प्रथम चरण में राजस्थान होते हुए गुजरात के विभिन्न जिलों में यह यात्रा गई जहां पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायकगणों ने यात्रा की अगवानी की और अपना समर्थन दिया उसके बाद यात्रा मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई एवं अन्य और राज्यों में यह यात्रा प्रस्थान करेगी यात्रा का समापन जनवरी में नई दिल्ली में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर इस यात्रा के उद्देश्य एवं इन मजदूरों हेतु राष्ट्रीय आयोग की मांग करेगा और उनको इस संबंध मे ज्ञापन दिया जाएगा ||

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें