नो दिवसीय आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक यात्रा संपन्न

 नो दिवसीय आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक यात्रा संपन्न



सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर के 60 सदस्यों ने अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, सारनाथ एवं खजुराहो की यात्रा सफलतापूर्वक खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से पूरी कर उदयपुर लौटकर संपन्न की। इस यात्रा में सदस्यों ने विभिन्न मंदिरों और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का दर्शन किया, जो एक रोमांचक और आध्यात्मिक अनुभव रहा। सभी सदस्यों ने यात्रा का भरपूर आनंद उठाया। पूरी यात्रा के दौरान स्वादिष्ट भोजन व्यवस्था के लिए ठेकेदार अमित जी एवं उनके 20 सदस्य दो टेंपो-ट्रैवलर गाड़ियों के साथ सेवाएं देते रहे। ग्रुप द्वारा उनकी मेहनत और सहयोग के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। 

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि यात्रा के अंतिम दिन जैन सोशल ग्रुप 'मेन' के अध्यक्ष के एस नलवाया एवं सचिव  गौतम कुमार नागोरी ने यात्रा संयोजक श्री कमल कोठारी, सह-संयोजक अनिल चपलोत, अशोक जी नागोरी एवं विशेष सहयोगी शांतिलाल  मेहता का उपर्णा से स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही ट्रैवल कार्ड के मालिक नंदन जैन एवं सहयोगी विजय शर्मा को उनकी प्रभावशाली व्यवस्थाओं और उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया। ठेकेदार भोजन अमित जी एवं उनके सहायक को भी स्वादिष्ट भोजन सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। अंत में, ग्रुप के अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक ने सभी यात्री सदस्यों, भोजन व्यवस्थापकों एवं ट्रैवल एजेंट से हाथ जोड़कर क्षमा याचना की यदि किसी से अनजाने में कोई त्रुटि हुई हो। उन्होंने सभी सदस्यों और सहयोगियों को यात्रा में सहयोग देने के लिए हृदय से धन्यवाद भी दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*